आराम का नशा

Home » उनका काम » ज्ञान के मोती » आराम का नशा

प्रत्येक श्रेष्ठ कार्य और सत्य उसके अनुयायिओं द्वारा उसकी रक्षा करने का दृढ़ निश्चय और उसके प्रति समर्पण के द्वारा ही सार्वभौमिक पहचान और निश्चलता प्राप्त करता है। जिन लोगों ने उस कार्य और सत्य को स्वीकार किया है यदि वे ज्ञानविषयक, विश्वासपात्र और निरंतर प्रयत्नशील और दृढ़ नहीं हैं तो कार्य समय के साथ उसके दृढ़ संकल्प शत्रु के शत्रुता के कारण मानव मस्तिष्क् से मिट जाएगा।

वे आलसी लोग जो स्वयं को आराम पंसद बना लेते हैं वे सड़ना आरंभ कर देते है और पराजित बन जाते हैं, ठीक वैसे ही जैसे रूका हुआ पानी अपनी तरलता और जीवन का स्रोत खोकर दुर्गंधयुक्त हो जाता है। आराम की इच्छा पहली चेतावनी और मृत्यु का सूचक है। वैसे जिनकी संवेदनशीलता मर चुकी है वे उस चेतावनी को नहीं सुन सकते या उस सूचना को नहीं समझ सकते और मित्रों की सलाह और चेतावनी पर ध्यान नहीं देते।

आलस और आराम के प्रति आसक्ति मान मर्दन और अधिकार हनन के मुख्य कारणों में से एक है। निष्क्रिय लोग जिन्होने स्वयं को आराम (अकर्मण्यता) के हवाले कर दिया है वे एक दिन इतना नीचे गिर जाएंगे कि अपनी आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की आशा भी दूसरों से करेंगे।

एक बार उस अकर्मण्य आराम की आदत के साथ, घर बैठे रहते की आदत भी जुड़ जाए तो वे मैदान छोड़कर कायर बन जाते हैं। यदि इस पतन को नहीं पहचाना गया और स्थिति को बुद्धिमत्ता के साथ ठीक प्रकार से नहीं संभाला गया तो परिणाम विनाशकारी और वीभत्स होगा।

जो लोग अपनी आराम की आदत या अपने घर के मोह के कारण मैदान छोड़ देते हैं वे अक्सर अपनी आशा के विपरीत स्थिति से गुजरते है। वे अपने सुंदर घर और प्यारे बच्चों को भी खो सकते हैं। एक मां को अपने पुत्र-जो एक कमांडर था और उसने वीरता से युद्ध नहीं किया, जो उसे करना चाहिए था-को ये कहना कितना सच है कि “तुम युद्ध के मैदान में मर्द की तरह नहीं लड़े तो अब एक औरत की तरह बैठकर रोओ!”

एक मनुष्य के लिए परिवर्तन और क्षय सामान्यतः मंद और मूक प्रक्रिया है। कभी कभी एक छोटी सी भी लापरवाही, “कारवां” से हल्का सा भी भटकाव पूर्ण क्षति और पूर्ण नाश का कारण होता है। वैसे, क्योंकि जो गिरे हैं वे स्वयं को उसी जगह उसी स्थिति में पाते हैं, तो समझ नहीं पाते कि वे मिनार की तरह ऊँचाई स गहरे कूएं के तल में गिर गए हैं।

कुछ लोग जो परिश्रम और संघर्ष का मार्ग अपराधबोध की भावना के साथ छोड़ देते है, जो कि प्रत्येक भगोड़ और कर्तव्य त्यागी निश्चय ही छोड़ता है, वे स्वयं को सही ठहरायेंगे और उनके मित्र जो उस कार्य में लगे हुए हैं उनकी आलोचना करेंगे। ऐसे लोगों के लिए पथभ्रष्टता से बच पाना और मुख्यधारा में वापस लौटना लगभग असंभव है। पैगम्बर आदम, उन्हें शांति प्रदान हो, अपनी पूर्व स्थिति- जब वे भुलक्कड़पना में गिर गए थे- से एक ही कर्म के साथ बाहर आए और वो था अपनी गलती को स्वीकार करना। इसके विपरीत शैतान ने अपने पाप की गंभीरता के बाद भी स्वयं को बचाने की कोशिश की और अनंत कुंठा से घिर गया।

जिन लोगों ने अपने संकल्प, आत्मबल और प्रयास को छोड़ दिया है वे अपने आस पास के लोगों की हिम्मत और समर्पण की शक्ति को प्रभावित करते हैं। कभी-कभी किसी के द्वारा दिखाई गई एक छोटी सी झिझक या थोड़ी सी विमुखता लोगों को सौ लोगों की मृत्यु के बराबर का आघात और निराशा पहुंचा सकती है। ऐसी विपदा केवल राष्ट्र के शत्रुओं को आक्रमण के लिए बढ़ावा देती है।

बच्चों, परिवार और सांसारिक संपदा का आर्कषण मात्र एक सम्मोहन है और एक कष्टकारक अनुभव है। ऐसे अनुभव से सफलतापूर्वक बाहर निकलने वाले वे भाग्यशाली प्रतिवादी हैं जो संकल्पयुक्त, दृढ़ आत्मबल युक्त है जो प्रत्येक सुबह और शाम उस सत्य, जिसके प्रति स्वयं को समर्पित किया है, के साथ जुड़े रहने के अपने संकल्प को हृदय की गहराई से दोहराते है।

Share:

More Posts

en 3336 270

कुरआन के संदेश में बुद्धिमत्ता

1.1 ऐसा मालूम होता है कि बारिश के होने का समय एवं नवजात बच्चे का अपनी मां के पेट में लिंग क्या होगा उसके बारे में पहले से पता लगाया जा सकता है। क्या इन बातों को कुरआन में जिन पांच रहस्यों का वर्णन किया गया है उस सूची में शामिल करने की अब जरूरत…

angela merkel b42

आचारीति एवं आध्यात्मिकता

2.1 उलफत (अंतरंगता) क्या है? और इसके नकारात्मक प्रभाव कौन-कौन से हैं?

उलफत शब्द का अर्थ होता है किसी से अंतरंग रूप से बातचीत करना अर्थात अंतरंगता, दोस्ती। लेकिन इस प्रश्न में जिस दृष्टिकोण से यह बात उठाई गई है उसका काफी व्यापक अर्थ है जैसा कि शाब्दिक रूप से देखने प्रतीत होता है।

मानवता…

en 3365 306

इस्लाम की सेवा में नेकी एवं मुसीबतें

3.1 मितव्ययता को कैसे परिभाषित किया जा सकता है?

मितव्ययता अतिरेक के बीच एक संतुलित रास्ता है, यानि दो प्रकार के अतिरेकों के बीच का एक माध्यम मार्ग है। इफरात और अधिकता और तफरीत अर्थात अल्पता, इसे दो खानों में बांट कर देखा जाता है। यह इंसान की मौलिक प्रकृति, सामर्थ्य एवं उसकी योग्यता का तकाजा…

evrim01 ded

वैज्ञानिक विषय

4.1 क्या यह उचित है कि लोग एचआईवी का संबंध दाबतुल-अर्ज यानि जमीन का दानव के साथ जोड़ते हैं, जो कयामत के समय की निशानियों में से एक होगा?

यह प्रश्न दो बातों को छूता है। पहला तो यह कि एड्स है क्या; और दूसरा यह कि एक मुसलमान एक मुसलमान के तौर पर इससे क्या…

social movement c9a

परिप्रेक्ष्य

5.1 आखिर क्या कारण रहा कि इतने बड़े भूभाग में इस्लाम अतीत में इतनी तेजी के साथ फैलने में सफल रहा? आज के आधुनिक दौर में मुसलमानों की हार और जीत का क्या कारण है?

किसी का मुसलमान तभी कहा जा सकता है ज बवह एक अल्लाह पर यकीन करता हो और उसके बताए गए…

Ma Sekernake

ईश्वर

क्या ईश्वर उपस्थित है?

देवता के अस्तित्व को स्पष्ट करने की आवश्यकता नहीं? कुछ विद्वानों ने कहा है कि ईश्वर का स्थान सबसे ऊपर है, परन्तु कोई उसे देख नहीं सकता। दूसरों ने कहा कि अपने आत्म अभिव्यक्ति है तीव्रता उसे प्रत्यक्ष धारणा से छा लेता है, हालांकि विज्ञान पर समीप ही में सदियों के सभी…

352 1 1280x1024

धर्म

कुरान कहता हैः धर्म में कोई बाध्यता नहीं है (२a:२५६) इसका क्या अर्थ है?

दबाव (ज़बरदस्ती) धर्म के अर्थ और उद्देश्य के विरूद्ध है, जो कि अनिवार्य रूप से प्राणियों के लिए उनके निर्माता को पूजने की प्रार्थना हैं इरादा और इच्छा शक्ति सभी कार्यों को लिए व्यवहार और उन विचारों के लिए जिसके लिए व्यक्ति…

Dil Kilicim

कुरआन

क्या पैगम्बर हज़रत मुहम्मद (स.अ.व) ने कुरआन लिखा है?

इस सवाल के रूप में साहित्य का एक महान सौदा उत्पन्न किया। मैं सबसे उचित अंधों के लिए मेरा उत्तर सीमित रहेगा, यह आरोप पूर्व देशियों द्वारा किया गया था। ईसाई और यहूदी लेखकों जो इस्लाम के गहरे प्रसार का विरोध करते हैं। जिन्होंने सबसे पहले यह…

1002 arakan yardimi

पैग़म्बर और पैग़म्बरियत

पैग़म्बर और उनकी पैग़म्बरियत की क्या भूमिका है?

प्रवर्तन (पैग़म्बरियत) पद और सम्मान है कि एक आदमी खुदा से यह सब प्राप्त कर सकते हैं। यह उस आदमी के भीतर सब ऊपर जा रहा है। इससे दूसरों की श्रेष्टता सिद्ध होती है। एक पैग़म्बर एक परमात्मा मानव दायरे से बाहर स्तम्भों की तरह है। वह दिल…

tr haber turkce olimpiyatlari 15666 ab6

शैतान

शैतान क्या है, और वह क्यों बनाया गया?

शैतान आग से बनाया गया एक जिन्न है। अपनी आज्ञाकारिता और ईमानदारी से पहले आदम के माध्यम से परीक्षण किया गया था, वह स्वर्गदूतों की मण्डली में अभिनय और पूजा के रूप में वे किया करता था फरिश्ते नियुक्त होंगे जो कभी अल्लाह के आदेश की अवहेलना नहीं…

Send Us A Message